Skip to content
March 5, 2026
  • Facebook
  • Twitter
  • Youtube
  • Instagram
Rising Bharat News

Rising Bharat News

A Online News Portal

  • Himachal
    • Bilaspur
    • Chamba
    • Hamirpur
    • Kangra
    • Kinnaur
    • Kullu
    • Lahaul and Spiti
    • Mandi
    • Shimla
    • Sirmaur
    • Solan
    • Una
  • National
    • Delhi
    • Punjab
    • Haryana
    • Chandigarh
    • Andhra Pradesh
    • Arunachal Pradesh
    • Assam
    • Bihar
    • Chhattisgarh
    • Goa
    • Gujarat
    • Jammu and Kashmir
    • Jharkhand
    • Kerala
    • Ladakh
    • Madhya Pradesh
    • Maharashtra
    • Manipur
    • Mizoram
    • Meghalaya
    • Nagaland
    • Rajasthan
    • Sikkim
    • Tamil Nadu
    • Telangana
  • Crime
  • Education
  • Entertainment
  • Health
  • International
  • Politics
  • Special Stories
  • Astrology
  • Home
  • ममता ने दिल्ली हिंसा को बताया नरसंहार, कोलकाता में बर्दाश्त नहीं करेंगे ‘गोली मारो…’ जैसे नारे
  • Delhi
  • Gujarat
  • kolkata
  • Politics

ममता ने दिल्ली हिंसा को बताया नरसंहार, कोलकाता में बर्दाश्त नहीं करेंगे ‘गोली मारो…’ जैसे नारे

Rising Bharat News 2 years ago 1 min read
Spread the love

केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने कोलकाता रैली में कथित तौर पर लगे ‘गोली मारो…’ के नारे पर मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने तीखी प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने कहा कि मैं उन लोगों की निंदा करती हूं जिन्होंने कोलकाता की सड़कों पर नारे लगाए। इस मामले में कानून अपना काम करेगा।

ममता ने गृहमंत्री अमित शाह की रैली पर कहा कि यह दिल्ली नहीं है, कोलकाता में ऐसे नारों को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। बता दें कि कोलकाता पुलिस ने इस मामले में भाजपा के तीन कार्यकर्ताओं को गिरफ्तार किया है।

दिल्ली हिंसा को बताया पूर्व नियोजित नरसंहार
ममता बनर्जी ने दिल्ली में हुई हिंसा पर कहा कि हम दुखी और उदास हैं। हम दिल्ली में हुई घटना की निंदा करते हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि यह एक पूर्व नियोजित नरसंहार था। उन्होंने आरोप लगाया कि भाजपा पश्चिम बंगाल समेत पूरे देश में दंगों का गुजरात मॉडल लागू करने की कोशिश कर रही है। 

बता दें कि रविवार को कोलकाता के शहीद मीनार इलाके में नागरिकता संशोधन कानून (सीएए) के समर्थन में आयोजित रैली में हिस्सा लेने के लिए राज्य के विभिन्न हिस्सों से भारी तादाद में भाजपा के कार्यकर्ता और समर्थक जुटे थे। आरोप है कि इस दौरान यहां ‘गोली मारो…’ जैसे नारे लगाए गए।

तृणमूल ने साधा शाह पर निशाना, कहा- पहले दिल्ली संभाल लें
तृणमूल कांग्रेस ने प्रदेश में कानून व्यवस्था की स्थिति को लेकर निशाना साधने के लिए केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह की आलोचना की और कहा कि उपदेश देने के बजाए उन्हें दिल्ली हिंसा में निर्दोष लोगों की जान नहीं बचा पाने के लिये माफी मांगनी चाहिए। तृणमूल कांग्रेस के वरिष्ठ नेता अभिषेक बनर्जी ने कहा कि पश्चिम बंगाल कट्टरता और घृणा के बगैर बेहतर है और आरोप लगाया कि भाजपा प्रदेश में यह फैलाने की कोशिश कर रही है।

तृणमूल कांग्रेस ने नया संपर्क अभियान ‘बांग्लार गोर्बो ममता’ शुरू किया

पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री एवं तृणमूल कांग्रेस की प्रमुख ममता बनर्जी ने आगामी नगर निकाय चुनाव और 2021 के विधानसभा चुनाव के मद्देनजर जनसंपर्क अभियान ‘बांग्लार गोर्बो ममता’ (बंगाल की गौरव ममता) की सोमवार को शुरुआत की।

पार्टी के सूत्रों ने बताया कि अभियान के तहत तृणमूल कांग्रेस (टीएमसी) के करीब एक लाख कार्यकर्ता शहर के विभिन्न हिस्सों में जाएंगे और लोगों को समझाएंगे कि बनर्जी पश्चिम बंगाल के विकास एवं प्रगति के लिए तथा राज्य के सांप्रदायिक सौहार्द को बनाये रखने के लिए कितनी जरूरी हैं।

कार्यक्रम का पहला चरण 75 दिनों तक चलेगा। बता दें कि ममता बनर्जी ने पिछले साल चुनाव रणनीतिकार प्रशांत किशोर की सलाह पर अन्य संपर्क कार्यक्रम के तहत एक हेल्पलाइन नंबर और एक वेबसाइट शुरू की थी।

सूत्रों ने बताया कि संपर्क अभियान ‘दीदी के बोलो’ को पहले महीने में जबर्दस्त समर्थन प्राप्त हुआ था जहां 10 लाख से अधिक लोगों ने अपनी शिकायतें दर्ज कराई थी।

About Author

Rising Bharat News

See author's posts

Tags: delhi kolkata politics

Continue Reading

Previous: CM का फर्जी PSO बनकर कर रहा था ऐसे कारनामे, असली पीएसओ ने दर्ज करवाया मामला
Next: Himachal News: हिमाचल में सरकारी कर्मचारियों के तबादलों पर इस दिन से लगेगा पूर्ण प्रतिबंध, सरकार ने लिया फैसला

Trending News

हाईकोर्ट ने कहा- हिमाचल जैसे पहाड़ी राज्य में स्थाई नियुक्तियों की जरूरत 1 min read
  • dharamshala
  • Election
  • Himachal
  • News
  • Politics
  • Shimla

हाईकोर्ट ने कहा- हिमाचल जैसे पहाड़ी राज्य में स्थाई नियुक्तियों की जरूरत

Rising Bharat News 1 year ago
हिमाचल सरकार ने 22 नई जल विद्युत परियोजनाओं के आवंटन के लिए प्रस्ताव मांगे 1 min read
  • Chamba
  • Himachal
  • Kinnaur
  • Kullu
  • Lahaul and Spiti
  • News
  • Politics
  • Shimla
  • Special Stories

हिमाचल सरकार ने 22 नई जल विद्युत परियोजनाओं के आवंटन के लिए प्रस्ताव मांगे

Rising Bharat News 1 year ago
विवाद के बाद पुरुष वॉलीबाल टीम के ट्रायल रद्द, नए सिरे से होगा चयन 1 min read
  • Himachal
  • india
  • Kinnaur
  • News
  • Politics
  • Shimla
  • Solan
  • Special Stories
  • Sports

विवाद के बाद पुरुष वॉलीबाल टीम के ट्रायल रद्द, नए सिरे से होगा चयन

Rising Bharat News 1 year ago
नए साल से पांचवीं व आठवीं कक्षा में भी फेल होंगे विद्यार्थी, नो डिटेंशन पॉलिसी को खत्म करेगी सरकार 1 min read
  • dharamshala
  • Education
  • Himachal
  • News
  • Politics
  • Shimla
  • Special Stories

नए साल से पांचवीं व आठवीं कक्षा में भी फेल होंगे विद्यार्थी, नो डिटेंशन पॉलिसी को खत्म करेगी सरकार

Rising Bharat News 1 year ago
बिलासपुर में कश्मीरी व्यापारियों पर हमले के आरोप, महबूबा मुफ्ती की CM सुक्खू से हस्तक्षेप की मांग 1 min read
  • Bilaspur
  • Election
  • Himachal
  • News
  • Politics

बिलासपुर में कश्मीरी व्यापारियों पर हमले के आरोप, महबूबा मुफ्ती की CM सुक्खू से हस्तक्षेप की मांग

Rising Bharat News 1 year ago
अनुराग ठाकुर बोले- प्रदेश में इतिहास की सबसे भ्रष्ट व निकम्मी सरकार आई, पुरानी परियोजनाएं भी बंद कीं 1 min read
  • Election
  • Hamirpur
  • Himachal
  • News
  • Politics

अनुराग ठाकुर बोले- प्रदेश में इतिहास की सबसे भ्रष्ट व निकम्मी सरकार आई, पुरानी परियोजनाएं भी बंद कीं

Rising Bharat News 1 year ago

Trending News

  • शीतलहर की चपेट में हिमाचल के कई जिले, राज्य में दो दिन बारिश-बर्फबारी के आसार January 9, 2025
  • फिर बिगड़ेगा माैसम, प्रदेश में दो दिन बारिश-बर्फबारी के आसार, कोहरे का भी अलर्ट January 8, 2025
  • पैरोल पर बाहर आए कैदी ने अपनी ही मौत की झूठी कहानी रच पुलिस को कई सालों तक दिया चकमा, ऐसे पकड़ा January 7, 2025
  • बर्फबारी से ऊपरी शिमला के लिए सुबह प्रभावित रही आवाजाही, इस दिन से फिर बिगड़ेगा माैसम January 7, 2025
  • हिमाचल में मार्च में होंगी तीसरी, पांचवीं और आठवीं की बोर्ड परीक्षाएं, शेड्यूल तय; सरकार को भेजा January 6, 2025

You may have missed

शीतलहर की चपेट में हिमाचल के कई जिले, राज्य में दो दिन बारिश-बर्फबारी के आसार 1 min read
  • Himachal
  • Kangra
  • News
  • Shimla
  • Weather

शीतलहर की चपेट में हिमाचल के कई जिले, राज्य में दो दिन बारिश-बर्फबारी के आसार

Rising Bharat News 1 year ago
फिर बिगड़ेगा माैसम, प्रदेश में दो दिन बारिश-बर्फबारी के आसार, कोहरे का भी अलर्ट 1 min read
  • Himachal
  • Kangra
  • Kinnaur
  • Lahaul and Spiti
  • Mandi
  • News
  • Shimla
  • Weather

फिर बिगड़ेगा माैसम, प्रदेश में दो दिन बारिश-बर्फबारी के आसार, कोहरे का भी अलर्ट

Rising Bharat News 1 year ago
पैरोल पर बाहर आए कैदी ने अपनी ही मौत की झूठी कहानी रच पुलिस को कई सालों तक दिया चकमा, ऐसे पकड़ा 1 min read
  • Crime
  • Hamirpur
  • Himachal
  • News

पैरोल पर बाहर आए कैदी ने अपनी ही मौत की झूठी कहानी रच पुलिस को कई सालों तक दिया चकमा, ऐसे पकड़ा

Rising Bharat News 1 year ago
बर्फबारी से ऊपरी शिमला के लिए सुबह प्रभावित रही आवाजाही, इस दिन से फिर बिगड़ेगा माैसम 1 min read
  • Bilaspur
  • Himachal
  • Mandi
  • News
  • Shimla
  • Una
  • Weather

बर्फबारी से ऊपरी शिमला के लिए सुबह प्रभावित रही आवाजाही, इस दिन से फिर बिगड़ेगा माैसम

Rising Bharat News 1 year ago
  • Facebook
  • Twitter
  • Youtube
  • Instagram
Copyright © All rights reserved. | Powered by WOCS.