हिमाचल प्रदेश में 28 जून को मानसून पहुंचने का पूर्वानुमान है। 26 जून से प्रदेश के कई क्षेत्रों में बारिश का दौर शुरू होगा। रविवार को कई क्षेत्रों में मौसम खराब बना रहने के आसार हैं। 24 और 25 जून को धूप खिली रहने की संभावना है। शनिवार को राजधानी शिमला सहित प्रदेश के कई क्षेत्रों में बादल छाए रहे। बारिश नहीं होने से मौसम में उमस बढ़ गई है। राजधानी शिमला में शनिवार को दिन भर बादल छाए रहे। प्रदेश के मैदानी जिलों में भी हल्के बादल छाए रहने के साथ धूप खिली
मौसम विज्ञान केंद्र शिमला के निदेशक सुरेंद्र पाल ने बताया कि 26 जून से प्रदेश में बारिश शुरू होगी। 27 और 28 जून को अधिक बारिश होने के आसार हैं। 28 जून तक प्रदेश में मानसून के दस्तक देने की संभावना है। मानसून इस वर्ष सामान्य तारीख को ही हिमाचल में प्रवेश कर सकता है। उन्होंने बताया कि रविवार को कई जगह बादल बरसेंगे। 24 और 25 जून को मौसम साफ बना रहेगा।
उधर शुक्रवार रात को शिमला में न्यूनतम तापमान 16.6, सुंदरनगर में 19.5, भुंतर में 17.1, धर्मशाला में 23.5, ऊना में 22.7, नाहन में 24.0, सोलन में 18.4, मनाली में 13.6, कांगड़ा में 21.7, मंडी में 21.2, बिलासपुर में 22.1, हमीरपुर में 21.3, चंबा में 19.9, डलहौजी में 15.2, धौलाकुआं में 24.4, कसौली में 19.2, देहरा गोपीपुर में 26.0 और पांवटा साहिब में 28.0 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड हुआ।
| क्षेत्र | अधिकतम पारा |
| ऊना | 39.4 |
| बिलासपुर | 37.5 |
| हमीरपुर | 37.2 |
| धौलाकुआं | 36.9 |
| कांगड़ा | 35.6 |
| चंबा | 35.6 |
| मंडी | 34.8 |
| नाहन | 34.1 |
| धर्मशाला | 32.4 |
| सोलन | 30.0 |
| शिमला | 26.4 |
| मनाली | 26.2 |
रोहतांग में गिरे फाहे, निचले इलाकों में बारिश
जनजातीय जिला लाहौल-स्पीति के निचले इलाके में शनिवार को भी बारिश हुई है। रोहतांग के साथ ऊंची चोटियों में फाहे गिरने से ठंड पड़ गई है। कुल्लू में तीसरे दिन भी बारिश नहीं हुई है। आसमान में बादल के बावजूद बारिश नहीं होने से किसानों की उम्मीदों पर पानी फिर रहा है। वर्ष 2023 में सामान्य से चार दिन पहले 24 जून को मानसून हिमाचल पहुंचा था। 2023 में मानसून ने भारी तबाही की थी।24 जून से 6 अक्तूबर तक प्रदेश में 832 मिलीमीटर बारिश हुई थी।

शीतलहर की चपेट में हिमाचल के कई जिले, राज्य में दो दिन बारिश-बर्फबारी के आसार
फिर बिगड़ेगा माैसम, प्रदेश में दो दिन बारिश-बर्फबारी के आसार, कोहरे का भी अलर्ट
पैरोल पर बाहर आए कैदी ने अपनी ही मौत की झूठी कहानी रच पुलिस को कई सालों तक दिया चकमा, ऐसे पकड़ा
बर्फबारी से ऊपरी शिमला के लिए सुबह प्रभावित रही आवाजाही, इस दिन से फिर बिगड़ेगा माैसम
हिमाचल में मार्च में होंगी तीसरी, पांचवीं और आठवीं की बोर्ड परीक्षाएं, शेड्यूल तय; सरकार को भेजा
हिमाचल प्रदेश लोक सेवा आयोग ने जारी किया HAS का रिजल्ट, 20 अभ्यर्थियों ने मारी बाजी